आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0099 · भाग 10

योगी जी, मैंने संत रामपाल जी महाराज से दीक्षा ली है। वे कहते हैं कि आत्म साक्षात्कार से बात नहीं बनती, परमात्मा का ज्ञान भी होना चाहिए।

मैं एक ही बात आपको कहूंगा — आपको अपनी समझ का उपयोग करना है। कौन क्या कह रहा है, यह छोड़ो; देखो कि मेरा कल्याण, मेरा उद्धार कैसे होगा। अगर किसी को बाप बनना है तो पहले किसी का बेटा बनना पड़ेगा। जब आत्मज्ञान ही नहीं होगा, तो ब्रह्मज्ञान की तो छोड़ दो। किताब पढ़ने के लिए पहले क-ख सीखना पड़ेगा; अगर आप क-ख, मिलावट अक्षर, शब्द का अर्थ नहीं सीख पाए तो किताब आपके लिए क्या रहेगी? जितनी लाइन कोई रटा देगा, उतनी रट लोगे। और अगर क-ख सीख लिए, शब्द का अर्थ सीख लिए, तो दुनिया की कोई भी किताब आ जाए, आप उसका मतलब समझ भी लोगे, समझा भी दोगे। तो परमात्मा के साक्षात्कार के लिए पहले आत्मज्ञान होना चाहिए। अगर आत्मज्ञान नहीं होगा तो ब्रह्मज्ञान हो ही नहीं सकता, संभव ही नहीं है। आप इतिहास देखो, जितने भी महापुरुष हुए, उन्होंने इसी पर जोर दिया है कि पहले उस परम आनंद को उपलब्ध हो जाओ, उस परम स्थिति को प्राप्त कर लो, अपने स्व में स्थिर हो जाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16