प्रश्नोत्तर P10-0117 · भाग 10
आप कहते हैं कि सामर्थ्यवान बनो, पर क्या सामर्थ्यवान बनने से अहंकार नहीं बढ़ेगा?
सामर्थ्यवान बनने से अहंकार नहीं होता। अहंकार तब होता है जब आप सामर्थ्यवान नहीं हो। किसी काम में आप सामर्थ्यवान नहीं हो, और उसमें कोई आपके विरोध में खड़ा होता है कि आपको तो जानकारी नहीं, तो वहां पर आपका अहंकार खड़ा होता है। सामर्थ्यवान व्यक्ति को कभी अहंकार खड़ा नहीं होता। सामर्थ्यवान व्यक्ति अपने काम को परिणाम तक ले जाने के लिए गुस्सा कर देता है, लेकिन अहंकार कभी खड़ा नहीं होगा। अहंकार तो कमजोर व्यक्ति को खड़ा होता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16