आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0002 · भाग 11

क्या शब्द को ही ऊर्जा कहते हैं? चेतना एक ऊर्जा है, एक शब्द है — ऐसा मैंने अब तक समझा है।

शब्द को ऊर्जा नहीं कह रहे हैं। शब्द समझने वाले के पास ऊर्जा है। अगर शब्द बोल दें और आपके समझ में ही नहीं आए, तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा? दो व्यक्तियों से कुछ कहा जाए, एक के समझ में आ जाए और एक के नहीं — तो मूल समझने वाला है। अगर समझने वाले में समझ नहीं है, तो शब्द उसके किसी काम के नहीं। आप समझते हो, इसलिए (बात) गहरी है; हम कितना भी गहरा बोलें, समझ ही नहीं आए, तो आपके लिए गहरा थोड़ी ना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 22 फरवरी 2026 #योगी · 2026-02-22