आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0052 · भाग 11

इसका क्या पैमाना है कि हमें पता चले कि अब हम राग-द्वेष से मुक्त हो गए?

आपकी यादें रहेंगी, उसमें राग-द्वेष नहीं रहेगा, एक मुस्कान रहेगी। जैसे किसी से झगड़ा हुआ, उसे देखते ही गुस्सा आता था; जब समझौता हो गया, गले मिल लिए, तब देखते हो तो कुछ नहीं रहा — पता है लड़ाई हुई थी, द्वेष था, पर अब उसे देखकर मुस्कुराते हो, वह निकल गया। जिस क्षण आप राग-द्वेष से मुक्त होगे, यह आपको ही पता चलेगा, किसी और को नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18