प्रश्नोत्तर P11-0056 · भाग 11
मैंने आपकी एक वीडियो में सुना कि 12 साल लगते हैं, और यह भी कि किसी को एक साल में भी हो सकता है। तो कितना समय लगेगा?
आप किसी से यह मत कहो कि कितने समय में हो जाएगा। मैं जब चला था, मैंने कभी किसी से नहीं पूछा कितना समय लगेगा, क्योंकि मेरी जिम्मेदारी थी, मैं अपनी जिम्मेदारी पे निकला। मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि व्यक्ति अगर अपने स्वभाव से पूरी तरह लग जाए — व्याकुलता से, तड़प से, जैसे भोग की तरफ आकर्षित होता है — तो कुछ ही वर्षों में हो जाएगा; मेरी समझ से पूरी तरह लगने के बाद 12 साल फाइनल है। अभी तो आप लगने की प्लानिंग कर रहे हो; आप लग जाओ। मैं लोगों से यही पूछता था — आप इस मार्ग में चले हैं, तो आपके साथ क्या हुआ, उससे मुझे प्रेरणा मिलेगी; कितने जन्म लगेंगे, यह पूछने नहीं आया था, क्योंकि मैं फाइनल कर चुका था कि यह मेरा आखिरी जन्म है। आत्मज्ञान है, यह पक्का है; मैं फंसा हूं, यह भी पक्का है; तो मैं दूसरे पर क्यों थोपूं — ताकि बाद में कहूं कि आप बोले थे इतने साल? पूरा रिस्पॉन्स खुद पे लो। मैं 2011 में चला; पूरी तरह चला; कभी पश्चाताप नहीं हुआ, कभी रोटी-कपड़ा-मकान नहीं सोचा, क्योंकि जहां था वहां दुख ही था। अगर आप पूछ रहे हो कितने साल में होगा, तो इसका मतलब आप वहां छोड़े नहीं हो, और प्लानिंग है कि इतने साल में नहीं हुआ तो वहीं चला जाऊंगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18