आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0064 · भाग 11

भक्ति मार्ग में गुरु को रिझाने की बात आती है। शिष्य गुरु को कैसे रिझाए — क्या बस इतना कि उसके बताए नियमों में पूरी तरह उतर जाए?

गुरु क्या रीझेगा? गुरु तो पहले से पहुंच गया है। वह ऐसे लोगों के इंतजार में है जिन्हें निकलना है। अगर आप निकलना चाहोगे, तो निकालने में वह आपकी सहायता करेगा। आप निकलो चाहे ना निकलो, उसे कुछ ना चाहिए, ना मिलने वाला है। वह ना रीझता है, ना दुखी होता है; समझाने के बाद भी कोई अपना रस लेने जा रहा है, तो जाने देगा। इसलिए अपनी समझ से आगे बढ़ो; आश्वासन किसी से मत लो, और गुरु आश्वासन कभी नहीं देगा — वह कहेगा, तुम्हें करना पड़ेगा, मैं पूरी तरह हूं, बस मुझ पर संशय ना करना।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18