प्रश्नोत्तर P11-0073 · भाग 11
बच्चों को स्कूल में ही आध्यात्मिक शिक्षा दी जाए, या मां-बाप छुट्टियों में उन्हें ऐसी जगह लाएं, तो उनमें दूसरों को समझने की शक्ति आएगी। ऐसा क्यों नहीं होता?
कमी बताना बहुत आसान है; उस कमी को दूर करने के लिए आपने जीवन में क्या काम किया? पहले आप कल्याण कर लो। अगर लग रहा है कि बहुत लोग पढ़ना चाहते हैं पर कोई पढ़ाने वाला नहीं, तो आप शिक्षक बन जाइए — लेकिन पढ़ाना तब चालू करोगे जब उस योग्य होंगे। कहने से अच्छा है करने में लग जाओ। मुझे कमी दिखी, तो मैंने उसके लिए काम किया, और आज मैं यहां हूं; मैं घर से बातें ही करता रहता, तो किसी को लाभ मिलता क्या? बातें करना, कमी बताना इस दुनिया में सबसे आसान है, और उसमें हम अपने आप को महान समझते हैं; आपकी महानता तब है जब आप उस कमी को दूर करने का प्रयास करो। परिणाम करने वाले को मिलेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18