आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0118 · भाग 11

(कुटिया में सेवक) मुझे अब कोई घुटन, बेचैनी नहीं; बस तब दुखी होता हूं जब मेरी वजह से आपको चिल्लाना पड़ता है — जैसे कल रात कुत्तों के लिए गेट नहीं खोला। मुझे पहले से लग रहा था कि आप बोलने वाले हैं, फिर भी नहीं उठा।

मैं यह कह रहा हूं कि तुम लोगों को किसी जीव की फीलिंग, दर्द क्यों नहीं दिखता? वह (जर्मन शेफर्ड) गेट की ओर मुंह करके इंतजार कर रहा था कि ये खोलेंगे और मैं जाकर विश्राम करूंगा; सुबह चिल्ला रहा था, तुम्हें आवाज नहीं गई। कोई अदृश्य थोड़ी ना है, प्रत्यक्ष है। यह लापरवाही है — सुधार करो; आप जवाबदार इंसान बनो। कोई बात नहीं, उस पर काम करो, अपने अंदर मानवता को जागृत करो; हम बहुत नीचे गिर गए हैं कि जीवों की फीलिंग नहीं समझ पाते, बस अपने आप से मतलब रहता है। (और जो मन कहता है कि दिखावे में ही सही, कर तो रहा हूं — कोई बात नहीं, लगे रहो, अपने आप को हमेशा लगा के रखो।)

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18