आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0182 · भाग 11

घर जाऊंगा तो संसार में ब्याह-शादी, किसी के मरण में जाना पड़ेगा — कैसे करें?

अगर उम्मीद है कि मेरे यहां भी लोग आएं, मेरे मरने पर भी लोग आएं, तब तो आपको करना पड़ेगा; आप जाओगे तभी लोग आएंगे। हम तो जेब में आईडी भी नहीं रखते थे — शरीर कहीं छूट गया तो छूट गया, पांच तत्व में विलीन हो जाएगा; जब जीते जी नहीं आए, तो मरने के बाद आकर क्या करेंगे? अभी बच्चों को बुलाओ कि याद आ रही है, तो कहेंगे बहुत काम है; मरने की खबर जाए तो सब छोड़कर आएंगे, क्योंकि पीछे वैभव है। यह शरीर हमारा तभी तक है जब तक हम इसमें हैं — जैसे ट्रेन की सीट पर अधिकार तभी तक है जब तक स्टेशन नहीं आता; उतरते ही कोई और उस सीट पर बैठ जाएगा। तो शरीर से मोह मत करो; चिंता यह करो कि इस शरीर को छोड़कर मैं कहां जाऊंगा — शरीर छोड़ने से पहले मैं अपना आत्मिक कल्याण कर सकूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11