प्रश्नोत्तर P12-0001 · भाग 12
सूक्ष्म शरीर और कारण शरीर क्या होता है?
जब आप कारण में जी रहे हो, तो कारण शरीर ठीक है। अब देखो कि आपको निकलना है, या आपको शरीरों का ज्ञान चाहिए — कारण शरीर, सूक्ष्म शरीर, स्थूल शरीर। मेरा तो यही कहना है कि निकल जाओ, और निकलकर अपना कल्याण कर लो — कैसे भी। कल्याण करना सबसे जरूरी है। शरीर के बारे में जानकर क्या करोगे? कोई शरीर की फैक्ट्री तो लगानी नहीं है — कि सूक्ष्म शरीर की फैक्ट्री लगाऊं, कारण शरीर की लगाऊं, स्थूल शरीर की लगाऊं या चक्रों की। मौका मिला है, कल्याण कर लो; नहीं तो ऐसे ही जानकारियां लेकर खत्म हो जाओगे, कुछ नहीं होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 24 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-17