आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0005 · भाग 12

जैसे कोई ऑलराउंडर शिक्षक दूसरी क्लास वाले बच्चे को तीसरी की ही मदद कर सकता है, सीधे तेरहवीं की नहीं — वैसे ही गुरु भी हमारी क्षमता अनुसार ही हमें आगे ले जाता है। तो मैं अपनी क्षमता कैसे बढ़ा सकती हूं?

कभी-कभी ऐसा होता है कि स्कूल में बहुत बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन एक बच्चा इतना तेज होता है कि उसे चौथी क्लास से सीधा सातवीं में डाल देते हैं — मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, पांचवीं से सातवीं में डाल दिया। किसलिए डाला? क्योंकि आप उस लायक थे; सबको नहीं डाला, आपकी योग्यता के अनुसार ही किया। तो अगर आपकी क्षमता होगी, तो वह आपको सीधा दूसरी से बारहवीं भी पढ़ा देगा; अगर क्षमता नहीं है, तो वह कुछ नहीं कर सकता। वह जितना बता रहा है, उतना आपने कैच कर लिया और अपने आचरण में उतार लिया, तो वह अगले स्टेप पर ले ही जाएगा; और उससे ज्यादा कर दिया, तो सीधा एक-दो क्लास आगे कर देगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: जो कहता हूं वह बस करता रह #योगी · 2026-10-17