आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0027 · भाग 12

मेरी माताजी के स्वभाव के कारण मेरी, मेरे पिताजी की, भैया-भाभी की और बाकी सबकी शांति भंग होती है, डिप्रेशन होता है। क्या करें?

माता जी को कहीं सत्संग में भेज दो, सत्संग सुनाओ। और अगर ना जाएं, तो या तो आप बदलो; अगर सामने वाला नहीं बदलता है, तो या तो उस जगह से आप हट जाओ, या उसे हटा दो — और क्या करोगे? अगर इस हाथ से पीड़ा हो रही है और पता चला कि पूरा शरीर खराब हो जाएगा, तो क्या आप अपना हाथ नहीं कटवा देते? या फिर वे सुधार करें — अगर आपके साथ रहना चाहेंगी तो आप उन्हें बोल दीजिए कि अगर आप इस तरीके के स्वभाव में रहोगे तो हम लोग नहीं रहेंगे। पर यह भी देखो कि गड़बड़ी कहां से है — ऐसा तो नहीं कि आप माता जी से वह करवाना चाहते हो जो ठीक नहीं है? वह देख लो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04