आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0053 · भाग 12

पुराने जमाने में संतों ने मेहनत-मजदूरी करके ज्ञान का प्रचार किया था; आज लोग उन्हीं के वचनों का सहारा लेकर, ऐशो-आराम की जिंदगी जीकर लोगों को ठग रहे हैं। क्या ऐसे लोगों से आत्मज्ञान संभव है?

छोड़ो, आप देखो कि आप ठगाने में हो या ठगने में। आप दोनों से परे होकर अपनी यात्रा करो; जैसा कर्म कोई करेगा, वैसा उसे परिणाम मिलेगा। आप अपनी चिंता कर लो कि तुम्हारा कल्याण कैसे होगा — ऐसा ना हो कि इन लोगों को देखने में ही जिंदगी चली जाए। ठगाता कौन है? जिसे फ्री में चाहिए। ठगता कौन है? जिसे बहुत बड़ा बनना है। जब फ्री में चाहिए तो ठगे जाओगे; ठग ठग-ठगकर कभी तुम्हें खाली कर देगा तो तुम्हें समझ में आ जाएगा। गलती तुम्हारी है — पहले रोग आता है, बाद में इलाज। फ्री में पाने की इच्छा छोड़ दो, तो आपको कोई ठग ही नहीं सकता; और जब तक फ्री में पाने की इच्छा है, आप हमेशा ठगे जाओगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04