प्रश्नोत्तर P12-0070 · भाग 12
लाश के ऊपर कफ़न डालना क्या सत्कर्म या पुण्य है? पड़ोस में किसी की मृत्यु हो जाए तो लोग उस पर कफ़न डालना अपना पुण्य समझते हैं।
उस लाश में जब कोई था, तब आपने उसके साथ कैसा व्यवहार किया? पता चला कि जब वह जीवित था, तब उसके साथ दुर्व्यवहार किया; वह बीमार था तो आप देखने भी नहीं आए, घंटा भर बैठकर बात नहीं की; और अब जाने के बाद महंगे से महंगा कफ़न डाल रहे हो — अपना मान बढ़ाने के लिए, क्योंकि समाज के अनेक लोग आए हैं। उसका कोई मतलब नहीं है; कोई पुण्य नहीं मिलने वाला। जब वह जिंदा था, तब पहनने को कपड़े दे देते। कफ़न यहां से वहां डालोगे, आगे जाकर उतार दिया जाएगा और शरीर जला दिया जाएगा — उस कफ़न का क्या मतलब? मरने के पहले ही उसे कुछ कपड़े दे देते।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04