प्रश्नोत्तर P12-0091 · भाग 12
हम वह बेईमानी करते हैं जिसकी सजा नहीं है — कानून में वह सजा दिखती भी नहीं। तो उसकी सजा क्या है?
आप भटक रहे हैं — यह सबसे बड़ी सजा है। सब कुछ होने के बाद भी आप अशांति में जी रहे हो, अपने आप को हर जगह छुपा रहे हो, संसाधनों से, लोगों से — यह सजा नहीं तो क्या है? सारी व्यवस्था होने के बाद भी घुटन है, बेचैनी है, पीड़ा है — इससे बड़ी सजा जीवन में क्या हो सकती है? और "यह तो कलयुग है" कहकर अपने आप को सांत्वना देने से पीड़ा नहीं हटती। एक व्यक्ति व्यवस्थाओं के लिए भाग रहा है, वे नहीं हैं इसलिए दुखी है; पर जिसके पास सारी व्यवस्था है और फिर भी दुखी है, वह सबसे दुर्भाग्यशाली है — भागने वाले को तो कम से कम आस है। और यह व्यथा आप किससे कहोगे? जिससे कहोगे, मजाक उड़ाएगा; एक ही जगह कह सकते हो — गुरु के पास, वही आपको निकालेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04