आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0100 · भाग 12

मैं ओशो की वीडियो सुनते-सुनते ध्यान मार्ग पर चल पड़ा और ध्यान करते-करते मुझे बहुत गहरा आनंद अनुभव हुआ। अब सबसे बड़ा कष्ट यह है कि वह आनंद मैं सबको बताना चाहता हूं, पर बता नहीं पा रहा — ताकि लोग जो आनंद नशे में खोज रहे हैं, वह योग में खोजें। मार्गदर्शन करें।

क्यों बताना चाहते हो? फूल में अगर सुगंध आ गई, तो फूल को चिल्लाने की क्या जरूरत है? सुगंध लेने वाले खुद आ जाएंगे। अगर आपको समझ में आ गया है, तो आनंद तक पहुंचने का मार्ग बताइए। कोई चौराहे पर खड़ा होकर कहे "मैं करोड़पति हूं", तो लोग उसे पागल कहेंगे; करोड़पति हो तो समाज के लिए कुछ कर दो, लोगों को खिलाओ — तब लोग मानेंगे। वैसे ही, आपके आनंद को सुनकर लोग क्या करेंगे? आपके शब्दों से जब लोगों को लगेगा कि हम भी आनंद तक पहुंच जाएंगे, तब वे आपको सुनेंगे। आनंद में होना कोई नई बात नहीं — कितने लोग आनंद में आए और गए; बड़ी बात यह है कि आपके द्वारा कितने लोग आनंद को उपलब्ध होते हैं। जहां शक्कर डाल दो, वहां चींटियां आ जाती हैं; नमक डालकर चींटियों को पकड़-पकड़कर लाओगे तो वे काटेंगी ही। बातों से बात नहीं बनती।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04