आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0113 · भाग 12

अगर मेरा अधिकार नहीं है, मैं कैशियर ही सही, और मैं अपनी पगार से उसकी भरपाई भी नहीं कर पाऊंगी — और सामने वाला आदमी मर भी जाए — तो क्या इसमें मेरा गिरना होगा?

नहीं, आपका उठना होगा, क्योंकि आप कहीं नियम में जी रहे हो। अगर कोई सिस्टम चलता है तो उसके पीछे बहुत खर्च है; आपकी मानवता की वजह से वो पूरा खत्म हो सकता है, और पूरा खत्म होगा तो उसके पीछे कितने लोग खत्म हो जाएंगे। और ये खत्म हो रहा है तो अपने कर्मों से खत्म हो रहा है — आप उसमें क्या कर सकते हो? क्योंकि जिसका आप दोगे, उसको भी किसी को हिसाब देना है। आप ये ना समझो कि कोई मालिक है तो उसे हिसाब नहीं देना — यहां सबको हिसाब देना पड़ता है। तो आप देख लो कि क्या आप पर्सनल भरपाई कर पाओगे, क्योंकि आपसे लिया जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17