प्रश्नोत्तर P12-0186 · भाग 12
गुरु जी, अध्यात्म के नाम पर अपनी जिम्मेदारी से भागने वाले क्या करें?
मैं तो कह रहा हूं ऐसे लोग कायर हैं। अगर कोई कुछ पाने के लिए अपनी जिम्मेदारी छोड़ देता है, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है — उसका यूज किया और उसे जरूरत पड़ी तो छोड़कर भाग गया — वैसा आदमी भटकता ही रहता है। तो मैं एक ही बात कहता हूं: जिम्मेदारी को निभाते हुए आगे बढ़िए; जिम्मेदारी छोड़कर कायर मत बनिए, कमजोर मत बनिए, बुजदिल मत बनिए। मुझे तो ऐसे लोगों से घिन आती है, साफ-साफ बताऊं। जितनी जिम्मेदारी आपको मिली है और आपने ली है, उसको पूरा करते हुए आगे बढ़ो — और मैं उसमें खुद जिया हूं: मैंने विवाह नहीं किया था, तो मेरी जिम्मेदारी मां तक थी, और मैंने मां तक जिम्मेदारी निभाई।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 15 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-08