प्रश्नोत्तर P14-0051 · भाग 14
गुरु जी, अर्जुन ने ज्ञान के पहले युद्ध नहीं किया, ज्ञान के बाद किया; राजा जनक ने ज्ञान के बाद भी राज्य चलाया — तो क्या ज्ञानी भी करता है?
क्या अर्जुन ने युद्ध किया? आपको करते हुए दिखा। अगर अर्जुन करते तो शुरू में ही करते, पहले क्यों भागते? ज्ञान के बाद अर्जुन रह ही नहीं गए, युद्ध हुआ। कर आप भी नहीं रहे हो — अभी भी आप नहीं कर रहे हो; हो रहा है, लेकिन आपको लगता है आप कर रहे हो, यही भ्रम है। कामनाओं में आ-जा रहे हो, लेकिन आप अभी भी स्थिर हो। ना कोई आ रहा है, ना जा रहा है, बस हो रहा है; लोग कह रहे मैं कर रहा हूं, क्योंकि इच्छा और कामनाओं को मेरा मान रहे हैं। अकर्ता तो आप अभी भी हो, लेकिन कर्ता मान लिए हो। अपने तरीके से चाहिए, उसका त्याग कर दो। बस एक ही मूल मंत्र है — बेईमानी छोड़ना। दुनिया के किसी भी मार्ग से जाओ, इसे अपनाए बिना पहला कदम भी नहीं बढ़ेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06