प्रश्नोत्तर P14-0064 · भाग 14
गुरु जी, बुद्ध राजा के लड़के थे, महावीर जागीरदार, राजा भर्तृहरि, मीराबाई — इन संपन्न लोगों ने सब कुछ छोड़ दिया; इससे बड़ा आखिर क्या मिला?
बड़ा-छोटा नहीं। बस इतना समझ में आया कि यहां कुछ नहीं, तो कुछ को खोजने निकल गए; फिर वहां भी समझ में आया कि यहां भी कुछ नहीं — दोनों जगह से मुक्त हो गए। ये सिर्फ यात्रा है। जो गया था वो लौटा कहां? वो तो खोजते-खोजते खत्म हो गया। आत्मा को तो पहले से ज्ञान है; जो खोज रहा था उसने अज्ञानता धारण की थी कि कुछ है। जब कुछ नहीं का पता चल गया — वहां भी, यहां भी — तो वो अपने में स्थिर हो गया, और ज्ञान प्रकट हो गया, क्योंकि ज्ञान पहले से मौजूद था; 'कुछ है' की वजह से वो जागृत नहीं हो पा रहा था। जब तक खोज रहेगी कि कुछ है, तब तक बाहर भटकते रहोगे — कभी भौतिक के नाम से, कभी अध्यात्म के नाम से।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06