प्रश्नोत्तर P14-0074 · भाग 14
गुरु जी, ध्यान क्या चीज है? क्या ध्यान की कोई विशेष विधि है, कुछ देर बैठना है?
बचपन से आपको सिखाया जा रहा है — ध्यान से खेलना, ध्यान से बाजार जाना, ध्यान से पढ़ना। ध्यान से कर्म करना, बस यही ध्यान है। ध्यान विधियां ही तो भटका रही हैं। कर्म में ध्यान रखना कि कोई गलती ना हो जाए, इसी को ध्यान कहते हैं। बैठने से तो शरीर रिलैक्स होता है, बाकी कुछ नहीं होता। बस इतना पक्का कर लो कि अपने तरीके से मुझे करवाना नहीं है — संकल्प ले लो कि अपने तरीके से करवाने की इच्छा का त्याग करूंगा और बेईमानी नहीं करूंगा, फिर देखो कैसे आपका जीवन होता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06