प्रश्नोत्तर P14-0082 · भाग 14
गुरु जी, राग-द्वेष से ऊपर कैसे उठें? राग-द्वेष की समझ ही नहीं आती।
राग क्या है — आपको जरूरत से ज्यादा, योग्यता से ज्यादा कुछ चाहिए, कोई दे दिया तो राग होगा; और राग होगा तो वह गलत करे चाहे सही करे, उसका दबाव हो जाएगा, फिर वही राग द्वेष में बदलेगा। और नहीं देगा तो द्वेष होगा। योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा का त्याग कर दीजिए, राग-द्वेष पैदा नहीं होगा। जो चाहिए उसके लिए खुद काम करिए और जीवन में आगे बढ़िए। बहुत सरल है, बहुत आसान है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10