आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0116 · भाग 14

गुरु जी, पक्का हो गया कि हम अभी खोजी नहीं बने, वरना आपका तीन दिन वाला प्रयोग हमारा भी बढ़िया रहता — सच्चा खोजी कैसे बनें?

सच में खोजी बनो, सच में जिज्ञासु बनो। इतना खोज करो कि खोजने के लिए कुछ ना बचे, तुम बचो। या तो खोज के मरो, या खोज लिए तो जन्म-मरण से मुक्त — वीरगति को प्राप्त हो। खोज में मरे तो अगला शरीर खोज में मिलेगा, लेकिन भटकते हुए मत मरो। अनुभव करते-करते जब अनुभव करता बचता है, वह सत्य है; खोजने के लिए कुछ है तो संसार है, कुछ नहीं बचा तो सत्य बचा — वही तुम हो, और सत्य ब्रह्म तक लेकर जाएगा। लोग मुझसे पूछते थे — आपको विश्वास है ज्ञान होगा? मैंने कहा मैं किसी से पूछ के नहीं निकला, खोजने का फैसला मेरा है; मेरे विश्वास में इतना विश्वास है कि वो नहीं है तो भी मेरे लिए होकर आना पड़ेगा, क्योंकि मुझे उसके अलावा कुछ चाहिए ही नहीं, सारे ऑप्शन खत्म हो गए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10