प्रश्नोत्तर P16-0089 · भाग 16
गुरुदेव, गीता का सार दो लाइन में बताइए।
मेरा और कर्ता से मुक्त होने के लिए पूरी गीता बोली गई है। कर्ता से मुक्त होने के लिए अनुमान लगाना छोड़ दो, और मेरा से मुक्त होने के लिए "ठीक" शब्द का प्रयोग करो — ना अच्छा, ना बुरा। अच्छे में राग है, बुरे में द्वेष है; ठीक में तुम हो — ना राग है, ना द्वेष। बस "ठीक" शब्द का प्रयोग करो और अनुमान लगाना छोड़ दो — यह पूरी गीता का सार है। गीता पढ़ने के बाद समझ लेना या अभी समझ लो, आपके ऊपर है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16