आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0119 · भाग 16

हमें जो घुमा रहा है, वो कामनाएं-इच्छाएं हैं या फिर हमारा हिसाब-किताब — ये कैसे पता चले? कभी-कभी ऐसा भी लगता है कि हिसाब-किताब है।

हिसाब-किताब बनाया कौन? आप ही ने बनाया ना। आप हमेशा तैयार कर रहे हो ना। बंद कर दो ना बनाना, बस एक दिन खत्म हो जाएगा। आपने ऐसी धारणा बना ली कि मुझे हिसाब-किताब पूरा करना है, जो भी है भुगत के निकलना है। पहले तो नया बनाना बंद करो। नया बनाना बंद करोगे तो पिछला तो नाश होगा ही होगा, क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम है। नया बन नहीं रहा है, तो पिछला खत्म हो रहा है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आखिर परमात्मा है तो हम उससे मिल क्यों नहीं पा रहे हैं ? #yogijikasatsang #aadhyatmik_satsang · 2024-10-12