प्रश्नोत्तर P16-0132 · भाग 16
क्या परमात्मा के अंदर वासना पैदा हुई, तभी पृथ्वी का निर्माण हुआ? इसलिए तो हमारे अंदर भी वासना है?
यह परमात्मा के पास चलकर उससे पूछेंगे — उसकी बात और कोई कैसे बताएगा? आपने कोई काम किया, तो किस भाव से किया, यह कोई और बता सकता है क्या? आप ही बता सकते हो। आपने यह माला पहनी है — मुझे क्या पता क्यों पहनी है: किसी ने गिफ्ट दी, आपने खरीदी, आस्था से पहनी, मजबूरी में या डर के नाते पहनी — वह आप जानो। वैसे ही परमात्मा की बात परमात्मा जाने; उससे बातचीत करेंगे, पहले उस तक पहुंचो। और उससे पहले तो अपने आप तक पहुंचो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मैंने सुना है परमात्मा मन बुद्धि से परे हैं क्या यह सच है ? / #Parmatma #yogijikasatsang · 2024-08-19