आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0151 · भाग 16

गुरु जी, आपको 12 साल भटकने के बाद, इतने कष्ट झेलने के बाद आत्मज्ञान हुआ। तो क्या हर आदमी को उसी प्रकार आत्मज्ञान होगा?

परमात्मा के मिलने की बात तो मुझे नहीं पता; मुझे इतना पता है कि आत्मज्ञान हुआ। ऐसा नहीं है कि सबको इतना भटकना पड़े; यह आप लोगों के कर्म का प्रारब्ध है। मैंने 12 साल एकांत ढूंढा; जिस गुरु-आश्रम से दीक्षा ली, वहां भी मुझे एकांत में रहने को नहीं मिला — उनकी आरती-पूजा में जाओ, आश्रम की सेवा करो, तभी रहने देंगे। 12 साल में एकांत नहीं मिला, इसलिए मैंने कहा कि हर साधक को एकांत दूंगा, और उसकी पूरी सुरक्षा की जवाबदारी मेरी। मैंने गाली से लेकर झापड़ तक, रात को भूखे रहने से लेकर बिना बिस्तर के रहने तक सब अहसास किया है — जिसने भूख का अहसास कराया, उसके कारण मैं किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा; जिसने गाली दी, उसकी पीड़ा मुझे पता चल गई, तो मैं किसी को गाली नहीं दूंगा — इसलिए वे सब भी धन्यवाद के पात्र हैं। इसलिए यहां साधकों के लिए, जितनी उनके शरीर की जरूरत है और जितने में वे साधना कर सकें, सारी व्यवस्था शुरुआत से ही कर दी है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऊर्जा के बारे में रहस्यमय ज्ञान / #योगीजी_का_सत्संग #ऊर्जा रहस्यमय #ज्ञान #satsang · 2024-08-02