आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P17-0070 · भाग 17

गुरु जी, क्या कोई गुरु आत्मदर्शन करवा सकता है? और अगर बात न बने तो गुरु बदलें या खुद को?

कोई पैदा नहीं हुआ जो करवा दे — यह आपने किया है तो आपको छोड़ना पड़ेगा। किसी के बस में बस मार्ग बताना है, आत्मदर्शन करवाने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया; इतने महापुरुष और भगवान आए, जिसने प्रयास किया उसकी सहायता की और उसकी उपलब्धि हुई। जैसे नर-मादा दोनों सही हों तब बच्चे का जन्म होता है — अब देख लो गड़बड़ी किसमें है, तुममें कि गुरु में। गुरु ठीक नहीं तो कोई और ढूंढो, तुम ठीक नहीं तो अपने आप को ठीक करो, और दोनों गड़बड़ हों तो कहीं मत जाओ, औरों को परेशान करोगे। गुरु शब्द है, शरीर नहीं — पूरे विश्व में पानी एक जगह से आता है, निमित्त अनेक हैं; जिस शब्द से आपका आत्मिक कल्याण हो वह शब्द ले लो। गुरु कोई व्यक्ति विशेष नहीं, गुरु एक स्थिति है, कहीं से भी मिल सकती है। नल कितना भी खटारा दिखे, एक बार पंप मारकर देखो, पानी आया तो ठीक, नहीं तो आगे जाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21