प्रश्नोत्तर P17-0109 · भाग 17
गुरु जी, पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश — ये पांच स्थूल तत्व, और मन, बुद्धि, अहंकार — कोई कहता है ये आठों निकृष्ट हैं। क्या भगवान ने निकृष्ट चीजें बनाईं?
भगवान ने निकृष्ट नहीं बनाई — हम इनका उपयोग कैसे कर रहे हैं, यह मायने रखता है। निकृष्ट होता तो राम समुद्र के सामने क्रोध का उपयोग क्यों करते? पानी शुद्ध है, शराब में मिलाकर पीते हो तो मिलाया किसने? गटर गंदा हुआ तो गंदा किसने किया? चाकू रसोई में सबको भोजन बनाकर खिलवाता है, क्रिमिनल के हाथ में किसी को मारता है, डॉक्टर उसी से किसी को बचाता है — गड़बड़ी चाकू में नहीं, चलाने वाले में है। परमात्मा शुद्ध है, शुद्ध से शुद्ध ही बनेगा; अशुद्धि की मिलावट हमने अपनी कामनाओं में, कुछ बनने में कर दी। काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह तो शरीर का स्वभाव है, प्राकृतिक है — सही-गलत हमारे उपयोग के तरीके में है, दुरुपयोग करते हो या सदुपयोग।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21