आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P17-0121 · भाग 17

गुरु जी, कोई मार्ग बताए या मदद करे तो धन्यवाद देना क्यों जरूरी है?

मार्ग पूछने का, पानी मांगने का टाइम होता है, लेकिन धन्यवाद देने का टाइम नहीं होता। धन्यवाद देने से अहम भाव गिरता है, और नहीं देते तो अहम भाव खड़ा हो जाता है। इसलिए कोई भी आपको मार्ग बताए, सेवा करे, हेल्प करे — बिना आवरण देखे उसे धन्यवाद दो। इससे आपका अहम भाव गिरेगा, आपमें मानवता जागेगी, सरलता आएगी; उस व्यक्ति को प्रेरणा मिलेगी और वह औरों को भी मार्ग बताएगा, और उसके रोम-रोम से आपके लिए आशीर्वाद निकलेगा। कहीं भी रहो, धन्यवाद देना ही चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21