प्रश्नोत्तर P17-0135 · भाग 17
गुरु जी, आप कहते हैं कि यह नहीं बताया जा सकता कि किसको कितने दिन में आत्मज्ञान होगा — ऐसा क्यों?
क्योंकि यह भवसागर है — इसका कोई अंत नहीं। किसने कितना इकट्ठा किया, कितनी सफाई कर रहा है, कितना छोड़ पा रहा है — कोई यहां तक गया है, कोई वहां तक। किसकी चाल कैसी है, कितनी दूरी तय कर चुका है, और उसकी तत्परता कितनी है — हो सकता है जीवंत गुरु भी हो, माहौल भी छोड़ दिया हो, पर अपना ही दृढ़ निश्चय न हो। अगर इसकी कोई तय गहराई होती तो बता दिया जाता कि इतने में हो जाओगे; पर तुम कितना गए हो, यह तुम ही बता सकते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21