आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0038 · भाग 20

गुरु जी, क्या भगवान को पाने के लिए वेद-पुराण-शास्त्र पढ़ना जरूरी है? पढ़ने में मन नहीं लगता, सत्संग सुनने में आनंद आता है।

पढ़ भी सकते हैं, सुन भी सकते हैं — चाहे आप पढ़ो, चाहे कोई पढ़कर सुनाए, समझ में आना चाहिए, बात खत्म। दो लोग साथ यात्रा कर रहे हों और एक ने पता पढ़ लिया, तो दूसरे ने भी पढ़ लिया। और मेरी समझ से चार वेद, 18 पुराण, छह शास्त्र, अनेक महापुरुषों की वाणियां — सबका निचोड़ ईमानदारी और सत्कर्म है; मूल यही है, यह आपको करना पड़ेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ब्रह्म जीव और माया में क्या भेद है ? #yogijikasatsang #aadhyatmik_satsang #livesatsang #gyan · 2024-12-26