प्रश्नोत्तर P20-0072 · भाग 20
गुरु जी, जो हमारी बात न समझे, क्या वह गलत है?
पहले यह बात मुझे भी समझ नहीं आती थी, बाद में समझ आई कि अगर आप किसी को समझाने का प्रयास कर रहे हो और वह नहीं समझ रहा, तो वह गलत नहीं, आप गलत हो — उसकी बुद्धि क्षमता ऐसी नहीं है। कोई एक बार में याद कर लेता है, कोई सुबह से शाम पढ़कर भी याद नहीं कर पाता — इसमें उसका कोई दोष नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16