प्रश्नोत्तर P20-0083 · भाग 20
गुरु जी, अलग मार्ग वाले लोगों के साथ रहने से साधक गिर सकता है क्या?
मात्रा की बात है — आग कम पानी ज्यादा तो आग बुझेगी, आग ज्यादा पानी कम तो पानी। जिसकी ऊर्जा बहुत ऊंची है और वह अलग मार्ग का है, तो वह आपको लपेट लेगा; आपकी ज्यादा है तो आप उसे खींच लोगे। पैदल वाले ने बाइक वाले से लिफ्ट मांगी और कहा "बाइक छोड़ो, मेरे साथ चलो" — तो बाइक वाला गिर जाएगा। देख लो आपका स्तर क्या है; उसका ऊंचा है और आपके मार्ग का है, तो उसके साथ जाओ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16