आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0087 · भाग 20

गुरु जी, भक्त या प्रेमी पीड़ा में भी आनंद में कैसे रहता है?

पीड़ा समाज को दिखती है, भक्त को पीड़ा नहीं होती, वह आनंद होता है। जो पहले जरा सी ठोकर पर डॉक्टर के पास जाता था, वही अब पीड़ा में हंस रहा है और कहता है "मुझे इसमें जीने दो" — क्योंकि यह पीड़ा उसकी खोज में आई है, इस पीड़ा में वह उसे महसूस कर पा रहा है। जैसे बच्चा जिद पड़ोसी के सामने नहीं, उसके सामने करता है जिससे प्रेम है — "या तो तुम आ जाओ, या इस पीड़ा में ही जिएंगे।" मैं भी कभी उस पीड़ा में जीता था; वह पीड़ा नहीं, उसकी झलक थी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16