आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0111 · भाग 20

नौकरी में लोग चापलूसी और टांग खींचकर गिराने की कोशिश करते हैं, मुझे चापलूसी पसंद नहीं, पर नौकरी जाने का खतरा रहता है — क्या करूं?

नौकरी जाए तो जाए, दूसरी मिलेगी — आपको ईमानदारी से जीना है, समझौता नहीं करना है, सीधी सी बात है। समझौता करोगे तो गिर जाओगे। विपरीत परिस्थितियों में ही आपकी ईमानदारी का पता चलता है; अनुकूल परिस्थितियां रहें तो कैसे पता चलेगा? टांग खींचेंगे तभी आपकी ताकत का पता चलेगा। जैसे ही आप ईमानदार होगे, आपकी परीक्षा चालू हो जाएगी — सत्संग में जो सुना, वैसे ही जिंदगी जीओ, चाहे कुछ भी हो जाए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02