आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0122 · भाग 20

गुरु जी, आप ज्ञान फैलाने के लिए साधन (जमीन, गाड़ी आदि) कैसे जुटाते हैं — किसको निमित्त बनाना है, यह कौन तय करता है?

मैंने बस बोल दिया था कि ज्ञान पूरे विश्व में फैलाऊंगा, भारत भ्रमण करके प्रचार करूंगा — कौन आएगा यह थोड़ी तय किया था; प्रकृति किसको निमित्त बनाएगी, वह जाने, उसका चुनाव मैं नहीं करूंगा। मैं बस चुनाव करूंगा कि ये साधन चाहिए; आप देते हो तो ठीक, नहीं तो कोई बात नहीं, हम भी पड़े रहेंगे, मेहनत के लिए तैयार हैं। मैं तन, धन और ज्ञान तीनों से सेवा करता हूं — चैनल से कुछ पैसा आता है तो उसे भी यहीं लगा देता हूं। कोई जाता है तो मैं रोकता नहीं; कोई गया, कोई और आएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02