प्रश्नोत्तर P20-0127 · भाग 20
लोग सेवा छोड़कर क्यों चले जाते हैं? क्या आप किसी को हटाते हैं?
सामने वाला हटा नहीं सकता, वह खुद ही हट जाता है — जितने गए, एक को भी मैंने नहीं हटाया। उन्हें लग गया कि इनको मेरी जरूरत है; अरे यह काम परमात्मा का है, मेरा नहीं, तो तेरी जरूरत मुझे कैसे? तुझे भ्रम हो गया। जरा हट जा, फिर देख लाइन में कितने लोग खड़े हैं — पर फिर तू पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाएगा; एक बार गया तो गया। जैसे किसी ने पता पूछा, आपने नहीं बताया, दूसरे ने बता दिया — फिर आप बताने जाओ तो वह कहेगा मुझे मालूम हो गया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02