प्रश्नोत्तर P20-0140 · भाग 20
कुटिया के सेवा नंबर पर नाम पूछना, गुड मॉर्निंग या निजी बातें करना क्यों मना है?
यह सेवा का नंबर है, यहां काम की बात करिए — सुबह उठकर नमस्ते, लिंक आदि न भेजें; ऐसा करने वाले को एक बार सचेत किया जाता है, न माने तो नंबर ब्लॉक, क्योंकि इतना समय नहीं कि किसी को समझाएं। नाम मत पूछिए — फोन उठाने वाले का नाम "मुक्ति का द्वार" है, क्योंकि आप मुक्त होने के लिए फोन करते हो और जो फोन उठा रहा है वह भी मुक्ति की तरफ बढ़ रहा है। नाम पूछोगे, हाय-हेलो होगा, तो बेचारा जो एक दुनिया छोड़कर आया था, दूसरी दुनिया यहां बसा लेगा। जीवन में जिम्मेदार, जवाबदार इंसान बनिए और अपना आत्मिक कल्याण करिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02