प्रश्नोत्तर P20-0157 · भाग 20
समझ से गुस्सा छोड़ दिया था, फिर भी दोबारा आ जाता है और बाद में पता चलता है — ऐसा क्यों?
अगर छोड़ दिया है तो गुस्सा आना ही नहीं चाहिए; आने के बाद पता चल रहा है तो मतलब छूटा नहीं। छूटने के लिए समझ थी, ज्ञान के द्वारा हटाया था, लेकिन जब अपने तरीके से कामनाएं प्रबल हुईं तो समझ की ताकत कमजोर हो गई और कामनाओं की ताकत मजबूत हो गई। अपने तरीके से कुछ चाहिए तो आप अपने को ही यूज कर रहे हो, इसलिए जीवन अशांत है — इस "अपने तरीके" को पकड़ के छोड़ दो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: काम क्रोध मद मोह लोभ से कैसे मुक्त हो सकते है? Freedom from Lust, Anger, Pride, Greed, & Attachment. · 2026-03-06