प्रश्नोत्तर P20-0176 · भाग 20
जीव फंसा कहां है, और वहां से कैसे छूटे?
जीव दो रूप में फंसा है — एक तो स्वयं, एक अनेक पिंड में; अनेक पिंड में रसपान करने के चक्कर में फंसा हुआ है। वहां से अपने को छुड़ाना है: रसपान की इच्छा छोड़नी पड़ेगी, जरूरत में जीना पड़ेगा। शरीर की जरूरत में जिएंगे, सिर्फ उतना जितनी शरीर को जरूरत है — स्वाद नहीं — तब बाहर के रूप से अपने को छुड़ा पाएंगे। जब तक स्वाद में जिएंगे, बाहर रसपान करते रहेंगे, अनेक पिंडों और वस्तुओं में उलझे रहेंगे। स्वाद क्षणिक है; स्वाद की वजह से हम अनेक पिंडों में फंसे हुए हैं, अपने आप में स्थिर नहीं हो पा रहे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07