प्रश्नोत्तर P20-0187 · भाग 20
स्व का मतलब जो मैंने ज्ञान प्राप्त किया — चैतनता, गति और कॉन्शियसनेस, क्या यही है?
चैतनता नहीं, चैतन्य — आप चैतन्य हो। हम चैतनता इसलिए बोलते हैं कि हमने खुद इस पिंड को चेतन नहीं किया, किसी की चैतनता की वजह से यह पिंड चेतन हुआ है; अगर मैंने किया होता तो मैं मरता नहीं। इस ब्रह्मांड में जड़, चेतन और चैतन्य हैं — जड़ वह जो अपने से चल-बोल नहीं सकती, चेतनता उसमें भी है फिर भी उसे जड़ नाम देते हैं। अभी तो स्व तक पहुंचना है — उसके लिए पहले यह बताओ कि स्व से हम बाहर कैसे गए?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07