आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0193 · भाग 20

जरूरत के बाद हम इच्छा पैदा क्यों कर लेते हैं?

हम समाज को देखते हैं कि मेरे पास कम है, इनके पास ज्यादा — इसी चक्कर में, मान और बढ़ाई के चक्कर में इच्छा पैदा कर लेते हैं, नहीं तो हमें जरूरत नहीं है। जितने ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं, क्या वह हमारी जरूरत है? वह लोगों की जरूरत है, क्योंकि लोगों से हमें मान चाहिए; हमें तो तन ढकने के लिए कपड़ा चाहिए। दुकान पर कभी कहा कि शरीर के लाभ के लिए कपड़ा दो? ज्यादातर आवरण को मजबूत करते हो — कपड़े, गाड़ी, घर के द्वारा अच्छा दिखना चाहते हैं, इसी में फंसे हैं। अपने लिए, बस रहने के लिए घर तो मजबूरी में झोपड़ी वाले बनाते हैं; जितने महल बनते हैं, मान के चक्कर में बनते हैं। जब हम जरूरत में जिएंगे तो फंस नहीं सकते। इसी दुनिया में लोग आनंद में जिए — इच्छा-अपेक्षा से अपने को मुक्त करा लिया, सिर्फ जरूरत में जिए और निकल लिए। इच्छा-अपेक्षा मेरी पैदावार है, तो बंद कर दो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07