प्रश्नोत्तर P20-0195 · भाग 20
अगर आपकी बात पूरी समझ में न आए तो क्या करें?
नहीं समझ में आए तो बोलिएगा कि कहां नहीं समझ में आ रहा — हमारा काम ही समझाना है, क्योंकि समझेंगे तभी निकल पाएंगे। किसी से पता पूछा और वह भाषा आपको नहीं आती, तो वह सही बता रहा हो तब भी आप आगे नहीं जा पाओगे — आपको आपकी भाषा वाला आदमी चाहिए। मेरे समझने से आप नहीं समझ पाओगे, आप समझोगे तभी यात्रा होगी; नहीं समझा और कह दिया समझ गए, तो अपने आप से धोखा कर रहे हो। मेरे पास समझाने के अनेक तरीके हैं — जैसे समझने के लिए तैयार हो, वैसे समझा दूंगा; तैयार नहीं हो तो मैं भी कुछ नहीं कर सकता, किसी पर थोप नहीं सकता, क्योंकि सबको कर्ता का अधिकार है, सब स्वतंत्र हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07