आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P23-0158 · भाग 23

गुरु जी, अगर बेईमान आदमी के पास शक्ति और ताकत है, तो ईमानदार और सत्य क्या करेगा? क्या यह आपके जीवन में आजमाई हुई बात है?

उसकी ताकत ही काम नहीं करेगी ना। मैं यही कहना चाहता हूं कि उसकी ताकत ही काम नहीं करेगी, उसकी ताकत का पतन हो जाएगा। ईमानदार ही जरूरी है। अगर आप ईमानदार हैं, तो बेईमान व्यक्ति की शक्ति काम ही नहीं करती। ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव है — मैं उस पर जिया हूं, तभी तो बोल रहा हूं। मैं उतना ही बोलता हूं जितना मेरा व्यक्तिगत अनुभव है, और मैं उसमें जीता हूं; और हर घटना इसलिए ज्यादातर बताता हूं कि आप लोग कुछ सीख सकें और अपना उद्धार कर सकें।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 26 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-19