आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0045 · भाग 24

गुरुदेव, चिंता ही नहीं मिटती, क्या करूं? मुझे राधा-कृष्ण का मंत्र दिया गया है, वही करती हूं — अब क्या करूं?

बस ईमानदारी से सत्कर्म करो और आगे बढ़ो। अच्छा, मैं पूछता हूं — अगर विदेश जाना हो तो क्या करना पड़ेगा? पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा। पहले कारण बताना होगा कि पासपोर्ट क्यों बनवाना चाहते हो; फिर एप्लीकेशन के बाद इंक्वायरी होती है कि थाने में कोई केस दर्ज है या नहीं। जब पूरा चेक होके पासपोर्ट मिलता है, तब वीजा अप्लाई करना पड़ता है — वो देश आपको चाहता है कि नहीं। तो ऐसे ही आप इस लोक को छोड़ के जाना चाहते हो, तो पहले पासपोर्ट बनवाओ; पासपोर्ट बनवाने के लिए पूरी पवित्रता चाहिए। जब पूरी पवित्रता होके पासपोर्ट बन जाएगा, तब वीजा के लिए अप्लाई करोगे — जहां जाना चाहते हो वहां के योग्य हो कि नहीं। प्रयास केवल पवित्र होने के लिए करना है। पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हो, लेकिन जांच आ रही है तो बार-बार कोई ना कोई विकार मिल जाता है, तो जांच में फेल हो जा रहे हो। और असली चीज पे ध्यान भी नहीं है — पासपोर्ट का पता नहीं और वीजा के लिए भागदौड़ कर रहे हो; पासपोर्ट से पहले डायरेक्ट वीजा नहीं मिलता। सेटिंग करोगे, दलाल पकड़ोगे — जैसे बिना वीजा-पासपोर्ट के जाली रास्ते से दूसरे देश में घुसना — तो उसका परिणाम यह है कि कुछ भी हो सकता है, फिर घूमते रहोगे। इसलिए सोच-समझ के पवित्रता की ओर बढ़ो, तभी आपका असली पासपोर्ट मिलेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्म परिचय क्या है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान #साधना · 2026-07-06