प्रश्नोत्तर P24-0050 · भाग 24
गुरु जी, क्या विवाह करके भी कोई मुक्त हो सकता है?
मुक्ति और मोक्ष तो आपके कर्म के ऊपर है। हो सकता है विवाह करने वाला मुक्ति-मोक्ष तक पहुंच जाए और विवाह न करने वाला फंसा रहे। आप किस जगह पर रह के क्या कर रहे हैं — वो मायने रखता है। विवाह करना या न करना अलग बात है, वो आपके शरीर की जरूरत है। ऐसा नहीं कि विवाह नहीं करेंगे तो आप मुक्त हो जाएंगे। हो सकता है विवाह करने वाला ईमानदारी-सत्कर्म के साथ जीते हुए अपने आप को मुक्ति से मोक्ष तक लेकर चला जाए, उस परम सत्ता से मिलना करा ले; और जिसने विवाह नहीं किया, हो सकता है वो बेईमानी करके यहीं का यहीं घूमता रहे। ज्यादातर आदमी सोसाइटी मेंटेन करने के चक्कर में, बड़ा बनने के चक्कर में फंसता चला जाता है। आप जहां भी रहिए, बेईमानी-दुष्कर्म छोड़ दीजिए, ईमानदारी-सत्कर्म अपना लीजिए — बस बात खत्म। विवाह करना है या नहीं करना, वो आपकी जरूरत है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06