आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0063 · भाग 24

गुरुदेव, ईमानदारी का मतलब झूठ भी नहीं बोलना है? बीवी से भी नहीं? थोड़ा-बहुत तो चलेगा?

थोड़ा-बहुत नहीं — या तो आप ईमानदार हैं या तो बेईमान हैं, बस इतनी सी बात है। बोल दीजिए जैसा है वैसा, चाहे पद हो, लड़ाई हो, कोई चक्कर हो, और परिणाम के लिए तैयार रहिए। परिणाम में रोना मत फिर। जो होगा होगा — कहिए कि हमने तो बता दिया, ऐसा था तो था। कहना आसान है, लेकिन 24 घंटा बिल्कुल ईमानदार होना एक बहुत बड़ा टास्क है। यहां तक कि आप किसके साथ बात किए और दोनों के प्रति क्या भाव रखा — यहां भी ईमानदारी है। ऐसा तो नहीं कि आप किसी के प्रभाव में आ गए? हर वक्त सचेत रहना है कि एक आया, एक गया, तो दोनों से हम समानता में बात किए या एक का प्रभाव ज्यादा पड़ा, एक का कम। बहुत समझना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06