प्रश्नोत्तर P24-0126 · भाग 24
गुरु जी, जहां मैं काम करता हूं, वहां सीनियर किसी दूसरे का काम मुझे दे देते हैं, और जिसका काम है वो दूसरे कामों में लगा रहता है या काम पर नहीं आता। क्या मुझे वो काम करना चाहिए या छोड़ देना चाहिए?
आप अपना काम करो, बात खत्म। या तो अगर ज्यादा काम कर रहे हो तो उसका पेमेंट लो और वो पैसा सत्कर्म में लगाओ; नहीं तो मत करो। अपनी ऊर्जा को गलत जगह उपयोग मत करो। वो व्यक्ति अगर उस काम का पैसा ले रहा है और नहीं कर रहा, तो तुम क्यों कर रहे हो? अगर तुम कर रहे हो तो पैसा लो और उसे सत्कर्म में लगाओ, क्योंकि उसमें तुम्हारी ऊर्जा तो लग रही है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 29 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-23