प्रश्नोत्तर P24-0200 · भाग 24
गुरु जी, साधारण व्यक्ति के लिए कोई ऐसा ज्ञान बताइए जिससे जिंदगी में धीरे-धीरे गति करके आगे निकले।
ईमानदारी अपना लो और सत्कर्म करो। जिस लायक हो, चिड़ियों को भोजन करा दो — एक-दो मुट्ठी। अगर आपके पास उतना ही है जितना आप खाते हो, तो एक रोटी कम खाओगे तो पाचन क्रिया अच्छी रहेगी; उसमें से खिला दो, और ईमानदारी से जीवन जियो। ये सबसे आसान रास्ता है, अब इससे आसान रास्ता क्या चाहिए? हर व्यक्ति आसानी से अपने घर पर कर सकता है। ईमानदारी अपना लोगे तो कोई बंधन नहीं बंधेगा; सत्कर्म के द्वारा पिछला नाश होगा; एक दिन आप अपने आप को पाओगे — बात खत्म। जैसे ही आपने पूरी तरह आंतरिक ईमानदारी को स्वीकार किया, उसी वक्त आप अपने आप को महसूस कर पाओगे। कोई भी करके देख सकता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मोह और प्रेम गलत है या सही ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान #साधना · 2026-06-16